सुरक्षाकर्मी ने काफी देर तक महिला का इंतजार किया, लेकिन महिला वापस नहीं आई। जिसके बाद सुरक्षाकर्मी ने इस बात की जानकारी अपने अन्य साथियों के साथ ही मेकाॅज स्थित पुलिस चौकी को दी। जिसके बाद नवजात को पहले एनआईसीयू में शिफ्ट किया गया। वहीं महिला की तलाश शुरू कर दी गई। पूरे अस्पताल में खोजबीन के बाद भी महिला का कोई भी सुराग नहीं मिला। जांच में यह भी पता चला कि महिला यहां भर्ती भी नही थी। महिला को केवल बच्चा छोड़ना था, इसलिए पहले रेकी की और सही मौका देख बच्ची को सुरक्षाकर्मी के हाथ मे सौंपकर फरार हो गई। महिला की खोजबीन के लिए जब सीसीटीवी फुटेज को देखा गया तो दोनों महिलाएं सड़क के उस पार जाते हुए दिखाई दी है, फिलहाल पुलिस पुलिस महिला की तलाश कर रही है।
जगदलपुर: मेकाॅज में महिला बाथरूम जाने का बहाना बनाकर बच्ची सुरक्षाकर्मी काे देकर हुई फरार
