हरियाणा-BJP अध्यक्ष बनीं डॉ. अर्चना गुप्ता, मोहनलाल बड़ौली की छुट्टी:पार्टी को 43 साल बाद मिली महिला प्रदेशाध्यक्ष, रेडियोलॉजी में गोल्ड मेडलिस्ट

Spread the love

हरियाणा में भाजपा ने नया प्रदेशाध्यक्ष घोषित कर दिया है। पानीपत की रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अर्चना गुप्ता को ये जिम्मेदारी दी गई है। 43 साल बाद कोई महिला हरियाणा BJP की अध्यक्ष बनी हैं। इनसे पहले 1980 में डॉ. कमला वर्मा हरियाणा में पार्टी की पहली महिला अध्यक्ष बनीं थी। पहले माना जा रहा था कि मोहनलाल बड़ौली को ही दोबारा मौका मिल सकता है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से बड़ौली को बदलने की चर्चाएं चल रहीं थी। डॉ. अर्चना गुप्ता के अलावा अंबाला से पूर्व मंत्री असीम गोयल का नाम भी चर्चाओं में थे। गोयल को सीएम नायब सैनी का करीबी माना जाता है। जबकि अर्चना गुप्ता केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और संगठन की करीबी मानी जाती हैं। अर्चना गुप्ता गोल्ड मेडलिस्ट रेडियोलॉजिस्ट (MBBS, MD) हैं। राजनीति में आने से पहले विश्व हिंदू परिषद की इंडियन हेल्थ लाइन में सक्रिय थीं। सोनीपत के मोहनलाल बडौली को हटाने की चर्चाएं लंबे समय से चल रही थी। जब मोहनलाल बडौली प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए, वो भी प्रदेश महामंत्री थे। मोहनलाल बडौली 9 जुलाई 2024 को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अध्यक्ष बनने के बाद अर्चना गुप्ता ने मोहन लाल बड़ौली से मोबाइल पर बातचीत की। उन्होंने कहा- नमस्कार अध्यक्ष जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद। ये आपका ही लगाया हुआ पौधा है। अर्चना गुप्ता पेशे से डॉक्टर, 6 साल में मिली तरक्की अर्चना गुप्ता पेशे से डॉक्टर हैं। पानीपत में इनका अस्पताल भी है। विश्व हिंदू परिषद में रहीं। उसके बाद भाजपा महिला मोर्चा में एंट्री हुई। साल 2020 में इनकी पहली सियासी तरक्की हुई, जब ये पानीपत भाजपा की जिलाध्यक्ष बनीं। उनके बाद 2023 में सीधे तरक्की पाकर प्रदेश महामंत्री बनीं। पानीपत से विधानसभा में टिकट की दावेदार भी थीं। अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की 3 बड़ी वजह… महामंत्री को ही तरक्की दी जा रहीः डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के पीछे कई कारण माने जा रहे हैं। एक तो पार्टी कई बार महामंत्री को तरक्की देकर अध्यक्ष पद देने की परंपरा पर काम कर रही है। मोहनलाल बड़ौली भी अध्यक्ष बनने से महामंत्री रहे। उनसे पहले नायब सैनी भी अध्यक्ष बनने से पहले महामंत्री रहे। वैश्य समाज पार्टी का कैडर वोटरः दूसरी वजह, ये है कि वैश्य समाज को भाजपा का कैडर वोटर माना जाता है। खासकर शहरी इलाकों में यह वोटर निर्णायक है। इस वक्त वैश्य कोटे से सिर्फ विपुल गोयल ही कैबिनेट मंत्री हैं। मनोहर व संगठन की करीबीः अर्चना गुप्ता की संगठन में पकड़ है और केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल के साथ भी बेहतर रिश्ते हैं। वैसे भी भाजपा महिला रिजर्वेशन बिल को लेकर माहौल बनाने में लगी थी। तब अर्चना गुप्ता को ही जगह-जगह बैठकें करने की जिम्मेदारी दी गई। अब जानिए डा. अर्चना गुप्ता के बारे में…
————— यह भी पढ़ें- BJP ने पहली बार सिख चेहरे को पंजाब प्रधान बनाया:विधानसभा चुनाव से पहले फैसला, 4 साल पहले कांग्रेस से आए ढिल्लों, कैप्टन अमरिंदर के करीबी पंजाब में BJP ने विधानसभा चुनाव से पहले केवल सिंह ढिल्लों को नया प्रधान बना दिया है। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने यह फैसला लिया है। केवल ढिल्लों 4 साल पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। अब वह पंजाब में भाजपा का सिख चेहरा होंगे। पूरी खबर पढ़ें-