Uttarakhand Fire News : पर्वतीय क्षेत्र त्यूणी के जंगल में लगी भीषण आग ने ऐसा तांडव मचाया है कि पूरा इलाका दहशत की चपेट में आ गया है. घने जंगल धधकती लपटों के हवाले हो गए हैं. मंगलवार को भड़की इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. इस भीषण अग्निकांड में कई सेब के बगीचे जलकर राख हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी भयावह थी कि कई किलोमीटर दूर से ही धुएं का काला गुबार साफ दिखाई दिया. आग का तांडव अभी भी आरक्षित वन क्षेत्र में जारी है. जिला अधिकारी ने अलर्ट जारी करते हुए समस्त विभागों को आग पर काबू पाने के आदेश दिए हैं.
Uttarakhand News : त्यूणी के जंगलों में भीषण आग, सेब के कई बागान जलकर राख, देखी गई गगनचुंबी लपटें
