जब सो रहे थे आप, तब सीने पर गोलियां खा रही थी उत्तराखंड पुलिस, दिखाई ऐसी जांबाजी, मार गिराया बदमाश

Spread the love

Dehradun Police Enocunter: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून आधी रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी. लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों का पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई. इस दौरान एक बदमाश ढेर हो गया. वहीं थाना प्रभारी को दो गोलियां लग गईं.