हरियाणा के बिजली मंत्री ने बुधवार को पंचकूला स्थित बिजली निगम के कॉल सेंटर पर अचानक छापा मारकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से कामकाज की जानकारी ली तथा दर्ज शिकायतों की मॉनिटरिंग खुद की। इस दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं को सीधे फोन कर यह भी पूछा कि उनकी शिकायत पर कार्रवाई हुई या नहीं। निरीक्षण के दौरान मंत्री को मोरनी क्षेत्र की एक शिकायत मिली, जिस पर पिछले दिन से कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इस पर उन्होंने बिजली निगम के संबंधित एसई को कड़ी फटकार लगाई और तुरंत मौके पर जाकर समस्या की जांच करने के निर्देश दिए। रोहतक की सबसे ज्यादा शिकायत वहीं रोहतक जिले से सबसे ज्यादा शिकायतें सामने आने पर मंत्री ने वहां के एसई से फोन पर बात कर लंबित शिकायतों का जल्द समाधान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी समस्याओं के लिए परेशान नहीं होना चाहिए। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहरी क्षेत्रों में बिजली शिकायतों का समाधान अधिकतम 2 घंटे के भीतर और ग्रामीण क्षेत्रों में 4 घंटे के भीतर किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। सुबह से हरियाणा में 2500 शिकायतें दर्ज बिजली निगम अधिकारियों के अनुसार बुधवार सुबह से दोपहर तक करीब 2500 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से लगभग आधी शिकायतों का समाधान कर दिया गया था। मंत्री ने लंबित शिकायतों के जल्द निपटारे के निर्देश भी दिए।
बिजली निगम कॉल सेंटर पर मंत्री विज की रेड:अधिकारियों से खुद लिया फीडबैक, SE रोहतक-पंचकूला को फोन पर डांटा
