Uttarakhand Mausam Update 27 May: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का डबल अटैक देखने को मिल रहा है, जहां एक तरफ मैदानी इलाके भीषण गर्मी से तप रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पहाड़ों में तेज आंधी-तूफान की तैयारी है. मौसम विभाग (IMD) ने देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में चिलचिलाती धूप और लू का येलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही, 28 मई से राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है, जिसकी वजह से पहाड़ी जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है. जानिए आपके जिले में अगले 4 दिनों तक मौसम का क्या हाल रहेगा और इस भीषण तपन से लोगों को कब तक राहत मिलने की उम्मीद है.
Uttarakhand Mausam: पहले झुलसाएगी लू, फिर बरसेंगे ओले! उत्तराखंड में 28 मई से बदलेगा मौसम, इन 6 जिलों के लिए IMD का अलर्ट
