सांपों की नो-एंट्री! बस लगा लीजिए ये कमाल के पौधे, गर्मी हो या बरसात घर के आसपास नहीं फटकेंगे सांप

Spread the love

Snake Repellent Plants: गर्मी और मानसून की दस्तक के साथ ही प्रकृति में जहां एक तरफ हरियाली छा जाती है, वहीं दूसरी तरफ रेंगते हुए अनचाहे मेहमानों यानी सांपों का खतरा भी तेजी से बढ़ जाता है. अक्सर रिहायशी इलाकों, खेतों और झाड़ियों के पास बने घरों में सांपों के निकलने से दहशत का माहौल बन जाता है. इस डर से निपटने के लिए लोग अक्सर केमिकल या अन्य तरीके अपनाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पौधे ऐसे भी हैं जो सांपों को आपके आशियाने से दूर रखने में प्राकृतिक सुरक्षा कवच का काम कर सकते हैं? आइए जानते हैं ऋषिकेश के एक्सपर्ट गार्डनर से कि कौन से पौधे इस मौसम में आपके बेहद काम आ सकते हैं.