अच्छे अंक लाने पर दिशा, परी व ज्योति के लगाए पोस्टर

Spread the love

गढ़ी बीरबल | गांव ब्याना स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के सीबीएसई परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। हिन्दी प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा, मुकेश खंडवाल और महेश कल्याणी की अगुवाई में मेधावी विद्यार्थियों के पोस्टर स्कूल व गांवों में लगाए गए। कला संकाय में दिशा ने 90 प्रतिशत अंक लेकर पहला, परी ने 89 प्रतिशत के साथ दूसरा और ज्योति ने 88 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया था, जिनके पोस्टर लगाए गए। गांव कमालपुर गडरियान में छात्रा महक को सम्मानित किया गया। सरपंच नरेश कुमार ने मेधावी विद्यार्थियों को पंचायत स्तर पर सम्मानित करने की घोषणा की।