Badrinath Highway Traffic News: चारधाम यात्रा 2026 में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और 12 घंटे लंबे महाजाम को देखते हुए चमोली पुलिस प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. बदरीनाथ-हेमकुंड साहिब मार्ग पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए जोशीमठ में 15 साल बाद फिर से ऐतिहासिक ‘गेट सिस्टम’ लागू कर दिया गया है. नए ट्रैफिक प्लान के तहत अब बदरीनाथ जाने और वहां से लौटने वाले वाहनों को आधे-आधे घंटे के अंतराल पर वन-वे ट्रैक से छोड़ा जाएगा. जानिए रूट मैप, टाइमिंग और नए नियम.
Chardham Yatra: बदरीनाथ हाईवे पर महाजाम से राहत, जोशीमठ में 15 साल बाद फिर शुरू हुआ ‘गेट सिस्टम’, तीर्थयात्रियों को जाम से मिलेगी मुक्ति
