Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में पहले चढ़ेगा पारा, फिर आंधी-ओले मचाएंगे गदर! IMD ने जारी किया अलर्ट

Spread the love

Uttarakhand Weather Update 9 May: उत्तराखंड में मौसम के तेवर एक बार फिर बदलने वाले हैं. अगले दो दिन यानी 9 और 10 मई को मैदानी इलाकों में सूरज की तपिश बढ़ेगी और पारा 5 डिग्री तक चढ़ सकता है, लेकिन यह राहत बस कुछ ही समय की है. 11 मई से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा, जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू होगा. केदारनाथ जैसे ऊंचे इलाकों में तो ठंड का आलम यह है कि पारा काफी गिर गया है.