हरियाणा पुलिस सेवा के 21 अफसरों को आईपीएस बनने का तोहफा मिला है। इन अफसरों को लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार था। बीते 28 अप्रैल को प्रमोशन कमेटी की बैठक हुई थी, जिस पर अब गृह मंत्रालय ने मोहर लगा दी है। इनमें से 4 अफसर रिटायर हो चुके हैं, लेकिन 3 अफसरों को दोबारा आईपीएस के तौर पर काम करने का मौका मिलेगा, जबकि एक रिटायर अफसर की उम्र सीमा 60 वर्ष पार कर चुकी है। इन्हें सिर्फ पेंशन में इंक्रीमेंट का लाभ मिलेगा। वहीं 2 एचपीएस को प्रोविजनल तौर पर प्रमोशन दी गई है जिन्हें इस वर्ष दिसंबर तक कागजात जमा कराना होगा। यहां देखिए ऑर्डर की कॉपी… यहां पढ़िए ऑर्डर में और क्या… गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेशों के तहत 21 एचपीएस अफसरों को आईपीएस बनाया गया है। इनमें से 15 अफसरों राजीव देशवाल और मुकेश कुमार को चयन सूची 2020, धर्मवीर, बलजिंद्र सिंह और जयबीर सिंह को चयन सूची 2021, ध्यान सिंह पुनिया, ताहिर हुसैन और राजेश कुमार को चयन सूची 2022, रविंद्र कुमार को चयन सूची 2023, नरेंद्र सिंह, विजय सिंह और सिद्वार्थ ढांडा को चयन सूची 2024 तथा ममता खरब, करण गोयल और संदीप कुमार को चयन सूची 2025 में शामिल किया गया है। प्रमोशन पाने 4 अफसर रिटायर आईपीएस बनने वाले अफसरों की सूची में 4 अफसर वीरेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, कृष्ण कुमार और राजकुमार वालिया ऐसे हैं जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं। लेकिन इनमें से 3 अफसरों को कुछ महीनों के लिए आईपीएस बनकर नौकरी करने का मौका मिल जाएगा। जबकि कृष्ण कुमार को आईपीएस के इंक्रीमेंट सहित अन्य लाभ मिल जाएंगे। वहीं, 2 एचपीएस सुमेर सिंह और तान्या को प्रोविजनल प्रमोशन दिया जाएगा। इनके खिलाफ कोर्ट में आपराधिक केस लंबित हैं। कहा गया है कि यदि इस साल दिसंबर महीने तक इनका केस खत्म हो जाता है तो इन्हें प्रमोशन मिल जाएगी।
हरियाणा में 21 HPS बने IPS:4 रिटायर हो चुके, 2 का प्रोविजनल; 3 रिटायरर्ड की दोबारा ज्वाइनिंग, एक को इंक्रीमेंट लाभ
