यूपी में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2% बढ़कर 60% हुआ:पेंशनर्स का भी बढ़ाया गया; जनवरी-2026 से मिलेगा एरियर

Spread the love

यूपी सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता (DA) 2 प्रतिशत बढ़ा दिया है। अब 58 प्रतिशत की जगह 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। प्रदेश में 16 लाख राज्य कर्मचारी और 12 लाख पेंशनर्स हैं। इस तरह से कुल 28 लाख कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया कि 1 जनवरी 2026 से कर्मचारी और पेंशनर्स को 60 प्रतिशत महंगाई भत्ते की दर से भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी से 30 अप्रैल तक बढ़े हुए महंगाई भत्ते का एरियर उनके खाते में जमा किया जाएगा, जबकि 1 मई से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जून महीने में मिलने वाले वेतन और पेंशन के साथ दिया जाएगा। क्या है DA और यह क्यों जरूरी है?
महंगाई भत्ता (DA) सरकारी कर्मचारियों को दिया जाने वाला ‘कॉस्ट-ऑफ-लिविंग’ एडजस्टमेंट है। इसका कैलकुलेशन बेसिक पे के प्रतिशत के रूप में किया जाता है। इसका मुख्य मकसद बढ़ती कीमतों के बीच कर्मचारियों की वास्तविक आय की सुरक्षा करना है, ताकि उनकी सैलरी महंगाई के साथ तालमेल बिठा सके। खबर लगातार अपडेट की जा रही है….