STF और भाऊ गैंग के शूटरों में मुठभेड़:कुरुक्षेत्र में दोनों गोली लगने से घायल, रोहतक में वारदात करनी थी; अमृतसर के रहने वाले

Spread the love

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मंगलवार शाम करनाल STF और दो शूटरों के बीच मुठभेड़ हुई। जीटी रोड पर शाहाबाद के रतनगढ़ गांव के पास दोनों ओर से करीब 20 राउंड फायरिंग हुई। इस कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोलियां लगीं। घायल बदमाशों की पहचान पंजाब के अमृतसर निवासी कशिश और हर्ष के रूप में हुई है। दोनों को पहले शाहाबाद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों बदमाश भाऊ गैंग से जुड़े हुए हैं। ये रोहतक जाने के लिए व्हीकल का इंतजार कर रहे थे। इन्होंने वहीं किसी वारदात को अंजाम देना था। STF इंचार्ज बोले- मूवमेंट की सूचना थी STF करनाल यूनिट के इंचार्ज दीपेंद्र राणा ने बताया कि टीम को बदमाशों की मूवमेंट की पहले से सूचना मिली हुई थी। इनपुट मिला था कि भाऊ गैंग के दो शूटर हथियारों के साथ जीटी रोड पर रतनगढ़ गांव के पास मौजूद हैं। दोनों पंजाब से किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से आए थे। बदमाशों ने शुरू कर दी फायरिंग सूचना मिलते ही STF टीम मौके पर पहुंची। टीम को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान टीम में शामिल SI प्रवीण कुमार को गोली लगी। हालांकि उन्होंने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उनकी जान बच गई। इसके बाद STF ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से करीब 20 राउंड फायरिंग हुई। एक विदेशी पिस्टल बरामद इंचार्ज दीपेंद्र राणा ने बताया कि इसमें दोनों बदमाशों की टांगों में गोलियां मारी गईं। गोलियां लगने के बाद दोनों गिर पड़े और टीम ने उनको काबू कर लिया। उन दोनों के कब्जे से एक-एक विदेशी पिस्टल बरामद हुई है। दोनों रोहतक जाने के लिए किसी व्हीकल के इंतजार में खड़े थे। इन्होंने रोहतक में वारदात करनी थी। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…