नूंह में गोतस्करों का एनकाउंटर:पैर में गोली लगी, एंबुलेंस में ले जा रहे थे गोवंश; कारतूस की पेटी-देसी कट्टा भी मिले

Spread the love

हरियाणा के नूंह में मंगलवार सुबह पुलिस ने तीन गो-तस्करों का एनकाउंटर कर दिया। तस्कर एंबुलेंस में गोवंश लेकर जा रहे थे। पुलिस ने सूचना मिलते ही गो-तस्करों की गाड़ी को घेरा तो सामने से फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में तस्कर के पैरों में गोली लगी, जिससे वो घायल हो गया। जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा, तीन खाली खोल और दस जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा, चार गोवंश और एक ईको कार को भी कब्जे में लिया गया है। फरार गो-तस्करों की तलाश जारी है। आरोपियों ने की पुलिस पर फायरिंग अपराध जांच शाखा नूंह के प्रभारी उप-निरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम को गो-तस्करों द्वारा वाहन में गोवंश ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। नूंह-उटावड़ रोड पर जयसिंहपुर गांव के पास जैसे ही तस्कर पहुंचे, पुलिस ने नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया। हालांकि, आरोपियों ने वाहन को तेज रफ्तार में भगाने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। पीछा करने के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हमास खान निवासी उटावड़ नामक गो-तस्कर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात आरोपियों के भागने की तस्वीरें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई हैं। नूंह सदर थाना पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने गो-तस्करी, अवैध हथियार रखने और पुलिस पर जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।