कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल आज से दो दिन के यूपी दौरे पर हैं। इस दौरान वे रायबरेली और अमेठी में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। राहुल गांधी मंगलवार सुबह 9.30 बजे दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हुए। यहां से राहुल सड़क मार्ग से रायबरेली जाएंगे। वे बछरावां में मैरिज हॉल का उद्घाटन करेंगे। खीरों में जनसभा करेंगे। फिर लालगंज में महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। राहुल कल यानी 20 मई को राहुल गांधी जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों से मिलेंगे। स्वतंत्रता सेनानी वीरा पासी की मूर्ति का अनावरण करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर अमेठी रवाना हो जाएंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद राहुल गांधी 6 बार रायबरेली आ चुके हैं। यह उनका 7वां दौरा होगा। इससे पहले, राहुल 19 जनवरी 2026 को रायबरेली दौरे पर आए थे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राहुल के दौरे का फोकस संगठन की समीक्षा के साथ-साथ 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीतिक तैयारियों पर होगा। राहुल बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा कर सकते हैं। राहुल गांधी के रायबरेली-अमेठी दौरे की पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
राहुल गांधी दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना:2 दिन रायबरेली-अमेठी में रहेंगे, महिलाओं से बातचीत करेंगे; 2 साल में 7वां दौरा
