कुरुक्षेत्र में युवक ने किया सुसाइड:गोदाम में लटका मिला शव, राइट हैंड पर बना टैटू, पुलिस पहचान कराने में जुटी

Spread the love

कुरुक्षेत्र जिले में पिहोवा शहर के पॉश इलाके में एक युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मॉडल टाउन एरिया में वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के गोदाम के पीछे बने खंडहरनुमा कमरे में उसका शव लोअर के सहारे फांसी पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के गोदाम के पीछे एक मकान बना हुआ है, जिसमें 2-3 कमरे लंबे समय से खंडहर हालत में पड़े हैं। यहां तैनात चौकीदार ने युवक का शव कमरे की छत में लगे लोहे के कुंडे से लटका देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर LNJP अस्पताल कुरुक्षेत्र की मोर्चरी में भिजवा दिया। 30 से 35 साल के बीच उम्र थाना सिटी पिहोवा के SHO सुनील वत्स ने बताया कि, मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच लग रही है। युवक दुबला-पतला है और उसकी लंबाई करीब 5 फीट 5 इंच है। उसने हल्के पीले रंग की बिना कॉलर वाली टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर काले रंग में अंग्रेजी में डेनिम लिखा हुआ है। साथ में एडिडास की केपरी पहनी हुई है। बाजू पर बना टैटू इस युवक की राइट बाजू पर टैटू बना हुआ है। हालांकि इसमें कुछ लिखा नहीं है। स्पीड को दिखाने वाले निशान है। पुलिस ने आसपास मृतक की पहचान की कोशिश करवाई, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस आसपास के एरिया में गुमशुदगी के रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।