उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त को सुबह 9.05 बजे मुख्य समारोह का आयोजन किया जायेगा, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ध्वजारोहण करेंगे।
फूल ड्रेस रिहर्सल में हिस्सा लेते हुए उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने एक खुली जीप में सवार होकर संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया। परेड में शामिल जिला पुलिस और होम गार्ड के महिला और पुरुष जवानों ने सलामी दी।
बाद में उपायुक्त ने तिरंगा फहराकर रिहर्सल का समापन किया।
मौके पर उपायुक्त ने कहा कि 15 अगस्त को समारोह के दौरान किसी तरह की कमी न हो इसे देखते हुए रियल टाइम पर फूल ड्रेस रिहर्सल किया गया। कार्यक्रम के लिए तैयारी पूरी की जा रही है।
एसपी ने कार्यक्रम में जिलेवासियों से इस मुख्य समारोह में शामिल होने की अपील की है। साथ ही 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है।
