सपा विधायक ने सबके सामने कुर्ता उतारकर फेंका:कानपुर में जूता-चप्पल न पहनने की कसम खाई, BJP नेता बोले- ड्रामेबाज

Spread the love

कानपुर में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने शुक्रवार को मीडिया कर्मियों के सामने कुर्ता निकालकर फेंक दिया। उन्होंने कहा- मैं संकल्प लेता हूं कि जब तक स्कूल नहीं बनेगा, तब तक कुर्ता और चप्पल नहीं पहनूंगा। उन्होंने डमरू भी बजाया और कहा- बच्चों का सपना अधूरा है, बाबा भोलेनाथ उसे पूरा करेंगे। सपा विधायक के प्रण पर सांसद रमेश अवस्थी के प्रतिनिधि और भाजपा नेता सुरेश अवस्थी ने कहा- यह ड्रामेबाज विधायक हैं। ये बिना पानी के स्विमिंग पूल में तैरते हैं। इनकी बातों में किसी को नहीं आना चाहिए। मैं स्कूल की बिल्डिंग तोड़ने के टेंडर में भ्रष्टाचार का विरोध कर रहा हूं। परमट इलाके के प्राथमिक विद्यालय को लेकर आर्य नगर सीट से सपा विधायक और भाजपा नेता आमने-सामने हैं। विधायक स्कूल में तीन कमरे बनवाना चाहते हैं, भाजपा नेता इसका विरोध कर रहे। इनका कहना है कि स्कूल में स्मार्ट क्लास हम बनवाएंगे। गुरुवार को सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने वीडियो जारी कर स्कूल में शिलान्यास करने का ऐलान किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। वह शुक्रवार सुबह जैसे ही स्कूल जाने के लिए निकले पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस पर विधायक भड़क गए। इसके बाद उन्होंने घर में ही शिलाओं की पूजा की। 3 तस्वीरें देखिए… पूरा मामला पढ़िए
परमट प्राथमिक विद्यालय सपा विधायक के आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र में आता है। विधायक स्कूल में तीन कमरे बनवाना चाहते हैं, लेकिन भाजपा नेता इसका विरोध कर रहे हैं। विधायक का दावा है कि उनके पास एनओसी और वर्क ऑर्डर है, जबकि भाजपा नेता सुरेश अवस्थी का कहना है कि सांसद निधि से एक स्मार्ट क्लास और स्कूल की बाउंड्री कराने के लिए उनके पास एनओसी है। 14 मई को इसका शिलान्यास सांसद की ओर से किया जाना था, लेकिन इससे पहले 13 मई को सपा विधायक समर्थकों के साथ स्कूल पहुंच गए। वहां काम रुकवा दिया। इसके बाद सुरेश अवस्थी और विधायक समर्थकों के बीच नोकझोंक और नारेबाजी हुई। विधायक अमिताभ बाजपेई स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए, जहां से पुलिस उन्हें डीसीपी सेंट्रल कार्यालय ले गई। विधायक के वीडियो जारी करते ही पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया
सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने गुरुवार को एक वीडियो जारी किया था। इसमें कहा था कि वह शुक्रवार को स्कूल का शिलान्यास करने जाएंगे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। शुक्रवार सुबह तीन थानों की फोर्स उनके घर पहुंची और चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई। पुलिस ने सपा विधायक को नोटिस दिया और कहा कि शिलान्यास कार्यक्रम से सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ सकती है। विधायक के हाउस अरेस्ट होने की जानकारी मिलते ही सपा समर्थक उनके घर के बाहर पहुंच गए। जमकर नारेबाजी करने लगे। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। सपा विधायक ने डमरू बजाकर शिलाओं की पूजा की
शुक्रवार सुबह 11 बजे विधायक अमिताभ बाजपेई डमरू लेकर पत्नी के साथ घर से निकलने लगे। लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। इसी बीच, सीसामऊ से विधायक नसीम सोलंकी के पति इरफान सोलंकी अमिताभ बाजपेई के घर पहुंच गए। उनके हाथ में संविधान की किताब थी। अमिताभ बाजपेई ने घर में पांच शिलाओं (पत्थरों) की पूजा की। इस दौरान उन्होंने अपना कुर्ता भी निकालकर फेंक दिया। अमिताभ बाजपेई ने अपने काकादेव स्थित घर पर वर्चुअल शिलान्यास किया। इसके बाद पत्नी वंदना बाजपेयी के साथ परमट स्थित श्री बाबा आनंदेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजा की। फिर कुद देर बाद परमट क्षेत्र में विधायक अमिताभ स्थानीय लोगों से मिले और नंगे पैर, बिना कुर्ता पहने पहुंचे। अमिताभ ने लोगों के साथ चाय पर चर्चा की। परमट स्कूल के विवाद से जुड़े अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…