प्रतीक की बचपन से अंतिम यात्रा तक की 25 तस्वीरें:बर्थडे पार्टी में अपर्णा से मांगी थी ईमेल आईडी, 11 साल तक एक–दूसरे को डेट किया

Spread the love

प्रतीक यादव अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका अंतिम संस्कार 14 मई को लखनऊ के भैसाकुंड में हुआ। इस मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
प्रतीक का महज 38 साल की उम्र में 13 मई को निधन हो गया। साल 2001 में एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में प्रतीक और अपर्णा की मुलाकात हुई थी। उस समय अपर्णा को यह नहीं पता था कि प्रतीक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं। बातचीत के बाद प्रतीक ने अपर्णा की ईमेल आईडी मांगी थी। दोनों ने करीब 11 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। दिसंबर 2011 में सैफई में प्रतीक और अपर्णा की धूमधाम से शादी हुई। जिसमें अमिताभ बच्चने से लेकर देश की बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। शादी के बाद उनके घर बेटी प्रथमा का जन्म हुआ। प्रतीक जहां जिम और बिजनेस तक सीमित रहे, वहीं अपर्णा ने राजनीति में कदम रखा और भाजपा में शामिल हो गईं।
25 तस्वीरों में देखिए प्रतीक के बचपन से लेकर उनकी अंतिम संस्कार तक की यात्रा… …………. ये खबर भी पढ़ें… प्रतीक यादव की अचानक मौत का राज:क्या ‘साइलेंट किलर’ पल्मोनरी एम्बोलिज्म बना वजह; जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 13 मई को निधन हो गया। फिटनेस फ्रीक रहे प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में किसी तरह के ‘फाउल प्ले’ से इनकार किया गया है। लेकिन 24 घंटे बाद भी मौत की असली वजह साफ नहीं हो सकी है। यही कारण हैं कि प्रतीक यादव की अचानक हुई मौत पर हर किसी की नजर है। पढ़िए पूरी खबर…