UP में पराग का दूध 2 रुपए महंगा हुआ:नए रेट 15 मई की शाम से लागू होंगे; एक दिन पहले अमूल ने भी बढ़ाए थे दाम

Spread the love

अमूल के बाद अब यूपी की सबसे बड़े डेयरी ब्रांड पराग ने भी दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। नई दरें 15 मई की शाम से लागू होंगी। फुल क्रीम दूध का रेट 69 रुपए लीटर से बढ़ाकर 71 रुपए लीटर कर दिया गया है। पराग के जीएम की तरफ से गुरुवार को निर्देश जारी कर दिए गए। फुल क्रीम, सुपर स्टैंडर्ड, टोंड मिल्क और स्टैंडर्ड सभी दूध के रेट में बढ़ोतरी की गई है। पराग डेयरी ने इससे पहले दूध के दाम मई 2025 में बढ़ाए थे। उस समय भी कंपनी ने दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी। अब करीब एक साल बाद फिर से पराग दूध के दाम बढ़ाए गए हैं। अमूल और मदर डेयरी के मुकाबले एक रुपए सस्ता
पराग गोल्ड के छह लीटर पैक की कीमत 420 रुपए से बढ़ाकर 425 रुपए कर दी गई है। 500 एमएल पैक की कीमत 35 रुपए से बढ़ाकर 36 रुपए कर दी गई है। अमूल और मदर डेयरी के मुकाबले पराग के दाम एक रुपए प्रति लीटर अभी भी कम है। एक लीटर पैक अब 59 रुपए में मिलेगा
पराग टोंड मिल्क के पांच लीटर पैक की दर 285 रुपए से बढ़ाकर 290 रुपए कर दी गई है। एक लीटर पैक अब 57 रुपए के बजाय 59 रुपए में मिलेगा, जबकि 500 एमएल पैक 29 रुपए के बजाय 30 रुपए में उपलब्ध होगा। स्टैंडर्ड मिल्क के 500 एमएल पैक की कीमत 32 रुपए से बढ़ाकर 33 रुपए कर दी गई है। वहीं पांच लीटर पैक में सबसे अधिक 10 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसकी नई कीमत 300 रुपए होगी, जो पहले 290 रुपए थी। टी-स्पेशल मिल्क के एक लीटर पैक की कीमत भी 64 रुपए से बढ़ाकर 66 रुपए कर दी गई है। 30 फीसदी तक आ सकता है ट्रांसपोर्ट खर्च
पराग के एक सीनियर अधिकारी ने बताया, करीब 30 फीसदी तक खर्च ट्रांसपोर्ट का आता है। इसमें दूध पहुंचाने से लेकर डेयरी वालों के यहां से दूध एकत्र करने का काम शामिल है। पिछले कुछ महीने से यह खर्च लगातार बढ़ रहा था। अमूल के रेट बढ़ाने के बाद बाकी कपंनियों पर भी दबाव था। अमूल और मदर डेयरी ने एक दिन पहले 2 रुपए प्रति लीटर दाम बढ़ाए
बुधवार को अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी। दोनों कंपनी के नए दाम गुरुवार (14 मई) से लागू हुए। अमूल और मदर डेयरी ने दूध के प्रमुख वेरिएंट और पैक पर कीमतें बढ़ाई हैं। गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के मुताबिक, पशु आहार, पैकेजिंग और ईंधन की लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया। अमूल का कहना है कि यह बढ़ोतरी 2.5% से 3.5% के बीच है। अमूल ने मई 2025 के बाद पहली बार दूध के दाम बढ़ाए हैं। वहीं मदर डेयरी ने इससे पहले दूध की कीमतों में अप्रैल 2025 में बढ़ोतरी की थी।
लड्‌डू न देने पर हत्या…गले में गमछा बांधकर घसीटा:कन्नौज में दोस्त को मिठाई खिलाने आया था, तभी बदमाश पीटने लगा कन्नौज में सिरफिरे ने टेलर की हत्या कर दी। टेलर ने मंगलवार को एक जमीन खरीदी थी। जिसके बाद बुधवार सुबह अपने दोस्त को लड्डू खिलाने आया था। गली में आरोपी टहल रहा था। उसने टेलर से लड्‌डू मांगा, तो उसने मना कर दिया। इसपर आरोपी ने उसे पकड़ लिया और चप्पल से पीटा। फिर सड़क पर पटक कर गला दबाने लगा। पूरी खबर पढ़िए…