CM योगी अचानक दिल्ली पहुंचे, शाह-नवीन से मुलाकात की:5 दिन पहले कैबिनेट विस्तार, 6 नए मंत्रियों को अब तक विभाग नहीं मिले

Spread the love

सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अचानक दिल्ली पहुंचे। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। सीएम की ये मुलाकात दोपहर करीब 3 बजे हुई, जो लगभग 45 मिनट चली। योगी और शाह के बीच ये मुलाकात यूपी में कैबिनेट विस्तार के बाद पहली बार हुई है। 10 मई को योगी कैबिनेट में 6 नए मंत्रियों को शामिल किया गया। 2 मंत्रियों का प्रमोशन हुआ। लेकिन अभी तक विभाग का बंटावारा नहीं हो पाया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम ने विभागों के बंटवारे को लेकर चर्चा की है। सीएम योगी इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की है। करीब एक घंटे तक वहां रहे। 2 फोटो देखिए… यूपी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा भाजपा शीर्ष नेतृत्व से यह मुलाकात 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी से जुड़ी मानी जा रही है। सोर्स के मुताबिक, सीएम नए मंत्रियों के जरिए क्षेत्रीय, जातीय और सामाजिक संतुलन साधने के बाद अब नए सिरे से विभागों का बंटवारा करना चाहते हैं। ये शिष्टाचार मुलाकात इसी के लिए हो रही है। जल्द ही संगठनात्मक बदलाव भी होने हैं। इस पर भी चर्चा होने की बात कही जा रही है। विभाग बंटवारे पर फंसा है पेंच
योगी कैबिनेट में शामिल नए मंत्रियों को ऑफिस भी आवंटित हो गया है, लेकिन अभी विभागों का बंटवारा नहीं हो पाया है। विभाग के बंटवारे में फंसे पेंच को सुलझाने के लिए भाजपा के थिंक टैंक माने जाने वाले गृह मंत्री अमित शाह को आगे आना पड़ रहा है। नव नियुक्त 8 मंत्री पांच दिन से बिना किसी विभाग के हैं। उत्तर प्रदेश में अब मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्री सहित 60 मंत्री हैं। भूपेंद्र चौधरी पर केंद्रीय नेतृत्व को भरोसा, सोमेंद्र तोमर से गुर्जरों को साधा ——————— यह खबर भी पढ़िए:- अखिलेश के भाई प्रतीक को ससुर ने दी मुखाग्नि:सपा प्रमुख ने चिता पर लकड़ी रखी, प्रणाम किया; दोनों बेटियां भी मौजूद रहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक गुरुवार दोपहर पंचतत्व में विलीन हो गए। लखनऊ में पत्नी अपर्णा के पिता यानी प्रतीक के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने चिता को मुखाग्नि दी। अखिलेश ने भाई की चिता पर लकड़ी रखी और अंतिम प्रणाम किया। प्रतीक की दोनों बेटियां भी श्मशान घाट पर मौजूद थीं। दोनों ने भी पिता की चिता पर लकड़ी रखी। पढ़ें पूरी खबर…