Nainital News: उत्तराखंड की पर्यटन नगरी नैनीताल अपनी खूबसूरती और झीलों के लिए दुनियाभर में मशहूर है, लेकिन शहर के पार्कों की खराब हालत अब लोगों की चिंता बढ़ा रही है. मल्लीताल फ्लैट्स के पास स्थित चिल्ड्रन पार्क इस समय बदहाली का शिकार बना हुआ है. टूटे झूले, जर्जर बेंच, उखड़े पत्थर और गंदगी के बीच बच्चों के खेलने की जगह अब वीरान नजर आने लगी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद पार्कों की हालत लगातार खराब होती जा रही है.
जहां बच्चों की हंसी गूंजती थी, वहां दिख रही बदहाली! नैनीताल में नए पार्क बन रहे, लेकिन पुराने कौन संभालेगा?
