गुरुग्राम में ट्रक से टकराई स्कूटी, युवक की मौत:20 मिनट पहले घर से निकला; ट्रक ड्राइवर बोला- एकदम से आगे आया

Spread the love

गुरुग्राम में NH-48 पर हीरो होंडा चौक के पास सर्विसलेन पर एक ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। मृतक की पहचान नई बस्ती के रहने वाले युवक के रूप में हुई है। वह स्कूटी से जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। ट्रक ड्राइवर विशाल शर्मा का कहना है कि स्कूटी सवार गलत दिशा से सड़क पर आ गया था। जिसके चलते स्कूटी सवार उसके ट्रक से टकरा गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह कुछ समय पहले ही घर से निकला था। ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लिया चश्मदीदों के मुताबिक, ट्रक अपनी साइड में ही आ रहा था। सामने से स्कूटी एक दम से आई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया और और ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। हादसे के कारण हीरो होंडा चौक पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में डायवर्ट कर सुचारु करवाया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।