रोहतक जिले के ब्लॉक कलानौर के गांव खैरड़ी के पास 152डी के नजदीक एक महिला का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही कलानौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मौके पर एफएसएल एक्सपर्ट को भी बुलाया है। मृतक महिला की अभी पहचान नहीं हुई है। मृतका की डेडबॉडी पूरी तरह से सड़ी हुई है, जिसका चेहरा भी काला पड़ गया है। शव नग्न हालत में मिला है। जिसके कपड़ों को जानवरों द्वारा नोंचा हुआ है। वहीं, शव देखने से प्राथमिक जांच में हत्या की आशंका लगाई जा रही है। फिलहाल पुलिस मौके पर जांच कर रही है। शव के दोनों हाथ गायब 152डी के पास झाड़ियों में पड़े महिला के शव के दोनों हाथ गायब मिले है। वहीं, ऊपर का हिस्सा नग्न हालत में है, जबकि पैरों में काले रंग की पजामी डाली हुई है। वहीं, एक पैर में पाजेब है जबकि दूसरे पैर की पाजेब भी गायब है। दोनों हाथों को किसी जानवर द्वारा नोंचा हुआ बताया जा रहा है। 2-3 दिन पुरानी लग रही बॉडी मृतका का शरीर पूरी तरह काला पड़ चुका है। चेहरा काला पड़ने के कारण पहचान करना मुश्किल है। वहीं बॉडी को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव दो से तीन दिन पुराना है, जिसे जानवरों द्वारा नोंचा हुआ है। मृतका की जूती भी मौके पर मिली है, लेकिन ऐसा कोई कागज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। मामले की जांच में जुटी पुलिस कलानौर थाना एसएचओ सतपाल ने बताया कि एक महिला का शव झाड़ियों में पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मौके पर एफएसएल एक्सपर्ट को बुलाया है। मृतका की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान करवाने का प्रयास कर रही है। मृतका की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम के बाद ही होगा।
रोहतक में नग्न अवस्था में मिला महिला का शव:हत्या की आशंका, 2-3 दिन पुरानी डेडबॉडी; दोनों हाथ गायब
