गुरुग्राम में फंदे पर लटकी 12वीं की छात्रा:दो पेज के सुसाइड नोट में मिला, लिखा- ट्यूशन में परेशान करता है युवक

Spread the love

गुरुग्राम जिले के खोह गांव में रहने वाली 12वीं क्लास की 17 वर्षीय छात्रा ने एक युवक से परेशान होकर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के दौरान घर पर कोई नहीं था। उसके स्कूल बैग से परिजनों को 2 पेज का एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने सारी बातें लिखी हैं। सुसाइड नोट में उसने परेशान करने वाले युवक के बारे में लिखा है। परिजनों का आरोप है कि वह पढ़ाई में काफी अच्छी थी और बीते कुछ समय से एक युवक परेशान कर रहा था और शर्म के मारे में छात्रा ने परिजनों को नहीं बताया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। स्कूल बैग से मिला सुसाइड नोट
पिता ने बताया कि बेटी की आत्महत्या के बारे में उन्होंने उसके स्कूल की दोस्त से बातचीत की। प्रिशा की दोस्त ने बताया कि उसको एक युवक लगातार परेशान कर रहा था। प्रिशा ने सुसाइड नोट भी लिखा है। उसके बाद संतोष प्रसाद ने बेटी के स्कूल बैग की जांच करने पर उनको 2 पेज का सुसाइड नोट मिला। जिसकी 16वीं लाइन में लिखा कि युवक ने उसको परेशान किया और धमकी भी दी। पिता दुकानदार, मां टीचर है
मूलरूप से बिहार के जिला रोहताश निवासी संतोष प्रसाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह राशन की दुकान चलाते है और पत्नी के निजी स्कूल में टीचर है। उनको बड़ा बेटा पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट खेलता है। गुरुवार दोपहर को घर पर कोई नहीं था और वह दोपहर का खाना खाने के लिए डेढ़ बजे के लगभग घर पर पहुंचे, तो उसे बेटी प्रिशा कुमारी कमरे में फंदे पर लटकी मिली। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। ट्यूशन के दौरान भी परेशान करता था
पिता संतोष प्रसाद ने बताया कि युवक के कारण ही बेटी ने आत्महत्या की है। वह पढ़ाई में काफी अच्छी थी। 10वीं कक्षा में 60 फीसदी से ज्यादा नंबर हासिल किए थे और वह अपनी कक्षा में पहले नंबर पर आती थी। पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस सहयोग नहीं कर रही है और न ही कुछ बता रही है। युवक की चैटिंग आई सामने
परेशान करने वाले युवक की दूसरे युवक और किशोरी के साथ सोशल मीडिया चैटिंग भी सामने आई है। जिसमें युवक लड़की के साथ फ्रेंडशिप करने और इसी तरह की बातें करता नजर आ रहा है। हालांकि इस चैटिंग में ज्यादातर दो युवकों द्वारा मृतका को लेकर आपस की बातचीत है। पुलिस जांच कर रही
फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने सुसाइड नोट अपने कब्जे में लेकर उसे जांच के लिए भेज दिया है। वहीं छात्रा के मोबाइल की चैटिंग भी खंगाली जा रही है।