डिज्नीलैंड मेला देखकर निकली लड़की को अगवा कर किया गया दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

Spread the love

शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने मंगलवार को इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दो आरोपित पकड़े गए हैं। उनसे पूरे मामले में पूछताछ की जा रही है। जल्द विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 11 बजे डिज्नीलैंड मेला देखने के बाद दो लड़की स्टेशन रोड की ओर से गुजर रही थी। ओवर ब्रिज के पास कुछ लड़कों ने दोनों लड़कियों में से एक को उठाया और फिर उसे सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

लड़की को अगवा करने पर उसकी सहेली ने तत्काल इसकी जानकारी टीओपी टू की पेट्रोलिंग पुलिस को दी। सूचना मिलते ही टीओपी टू के प्रभारी राकेश कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सदीक चौक के पास अगवा लड़की को बरामद किया और मौके से कुछ संदिग्ध युवकों को पकड़ा और शहर थाना पुलिस को सौंप दिया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।