कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा के बोढ़ा गांव में सरपंच पद के लिए हुए उपचुनाव में गुरदेव पुरी ने बाजी मारी। गुरदेव पुरी ने 51 वोट से जीत हासिल की। गुरदेव पुरी पिछली बार मात्र तीन वोट से चुनाव हार गए थे। गुरदेव पुरी को कुल 388 वोट हासिल हुए। अमरीक सिंह उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। जानकारी के मुताबिक, गांव बोढ़ा में कुल 863 वोट है। आज रविवार को हुए उपचनुाव में कुल 727 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चुनाव परिणाम में गुरदेव पुरी को 388 वोट मिले, जबकि अमरीक सिंह के खाते में 337 वोट आए। वहीं, 2 वोट NOTA में डाले गए। पहले सरंपच को हटाया गया था यह चुनाव इसलिए भी खास माना जा रहा था, क्योंकि गांव के पूर्व सरपंच रामचंद्र को फर्जी 10वीं की मार्कशीट मामले में पद से हटाया गया था। करीब एक साल तक गांव की राजनीति इसी मुद्दे के इर्द-गिर्द घूमती रही। रामचंद्र ने पिछला चुनाव महज तीन वोटों से जीता था। उस समय गुरदेव पुरी को हार का सामना करना पड़ा था। पंच देवीचंद को मिली थी जिम्मेदारी फर्जी मार्कशीट की शिकायत के बाद प्रशासनिक जांच में रामचंद्र के दस्तावेज गलत पाए गए थे। इसके बाद रामचंद्र को सरपंच पद से हटा दिया गया था। तब से पंच देवीचंद को कार्यकारी सरपंच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब उपचुनाव के बाद गांव को नया निर्वाचित सरपंच मिल गया है। सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग चुनाव को लेकर गांव में सुबह से ही हलचल रही। मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से चला। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पिहोवा के SDM अनिल कुमार दून और DSP रणधीर सिंह ने मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 14 पंच निर्विरोध चुने गए जिले में 23 पंच पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू होनी थी। इसमें नामांकन वापसी के बाद 14 पंच निर्विरोध चुन लिए गए थे, जबकि 8 पंच पदों पर किसी ने नामांकन ही दाखिल नहीं किया। मात्र बोढ़ा में सरपंच और सरस्वती खेड़ा कॉलोनी गांव में ही पंच पद के लिए उपचुनाव हुआ। पंच पद का चुनाव अमृता ने जीता इसके अलावा, सरस्वती खेड़ा कॉलोनी में वार्ड-6 के पंच पद के चुनाव हुआ। यह वार्ड OBC वर्ग की महिला के लिए आरक्षित थी। यहां पंच पद के लिए अमृता और परमजीत के बीच मुकाबला हुआ। कुल 207 में से 174 वोट पोल हुई। इसमें अमृता को 106 और परमजीत को 68 वोट मिलीं। इसमें अमृता ने 36 वोट से जीत हासिल की।
कुरुक्षेत्र में पिछले चुनाव में हारा कैंडिडेट सरपंच बना:उपचुनाव में 51 वोट से जीता, 14 पंच निर्विरोध चुने; फर्जी मार्कशीट में हटाया पूर्व सरपंच
