विज्ञान प्रदर्शनी में 108 स्टूडेंट्स के मॉडल्स का प्रदर्शन:लखनऊ के 11 स्टूडेंट्स रहे विनर, दिल्ली में राष्ट्रीय प्रदर्शनी में लेंगे हिस्सा

विज्ञान प्रदर्शनी में 108 स्टूडेंट्स के मॉडल्स का प्रदर्शन:लखनऊ के 11 स्टूडेंट्स रहे विनर, दिल्ली में राष्ट्रीय प्रदर्शनी में लेंगे हिस्सा
Share Now

लखनऊ में सोमवार को आशियाना में इंस्पायर योजना की राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में लखनऊ के अभिनंजय पांडेय समेत 11 स्टूडेंट्स के मॉडल सर्वश्रेष्ठ चुने गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक विवेक नौटियाल ने मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह चयनित स्टूडेंट्स दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रोटोटाइप मॉडल प्रस्तुत करेंगे। स्टूडेंट्स के मॉडल का हुआ प्रदर्शन आशियाना के रुचिखण्ड स्थित लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट में आयोजित इंस्पायर मानक योजना की राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में साल 2023-24 के जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित 108 छात्र और छात्राओं ने प्रोटोटाइप मॉडल का प्रदर्शन किया। इनोवेशन पर फोकस जरूरी संयुक्त निदेशक विवेक नौटियाल ने मॉडल के बारे में छात्रों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वार्षिक प्रदर्शनी में देश के शीर्ष 60 मॉडल चयनित किये जाएंगे। विजेताओं को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने सभी स्टूडेंट्स से इनोवेशन को लेकर प्रो-एक्टिव एप्रोच तैयार रखने की नसीहत दी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *