पेट्रोल, डीजल में 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। प्रमुख शहरों में CNG भी ₹2 प्रति किलो तक महंगी हो गई हैं। नए दाम आज 15 मई से लागू हो गए हैं। करीब 2 साल बाद दामों में ये बढ़ोतरी की गई है। विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की है। सरकार पर बढ़ती महंगाई और आर्थिक दबाव के बीच आम लोगों पर बोझ बढ़ाने का आरोप लगाया है। इस बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ‘महंगाई मैन’ मोदी ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया है। चुनाव खत्म हो गए हैं, मोदी की वसूली शुरू हो गई है। वहीं सपा के अखिलेश यादव ने एक कार्टून शेयर करते हुए लिखा कि हमने तो पहले ही कहा था कि साइकिल से बेहतर कुछ नहीं है। आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है। देखिए देश भर में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें…
पेट्रोल-डीजल कीमतों में वृद्धि, कांग्रेस बोली- चुनाव खत्म, वसूली शुरू:महंगाई मैन मोदी ने फिर जनता पर हंटर चलाया; अखिलेश यादव बोले- साइकिल ही विकल्प
