रेवाड़ी में कांग्रेस का फर्जी वोट बनाने का आरोप:पूर्व विधायक ने डीसी से की शिकायत; बोले-यह तो एक उदाहरण मात्र है

Spread the love

कांग्रेस के पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि राहुल गांधी ने सरकार पर चुनाव आयोग के साथ मिलकर जो वोट चोरी के आरोप लगाए थे, रेवाड़ी नगर परिषर चुनाव में वो सच साबित हो रहे हैं। हमनें वार्ड 12 के फर्जी वोटों की शिकायत की है। शिकायत सुनने के बाद डीसी ने हमें मतदाता सूची की स्पेशल जांच करवाने और 12 के बूथों को संवेदनशील घोषित और मतदाता सूची में शामिल फर्जी मतदाताओं को मतदान नहीं करने देने का आश्वासन दिया है। 354 वोटों की नई लिस्ट के मकान नंबर में गड़बड़ी पूर्व विधायक ने कहा कि वार्ड 12 में मतदाता सूची के बाद 354 वोटों की नई लिस्ट जारी की गई है। जिसमें से सभी मतदाओं का मकान नंबर 1, 01 और 001 दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि बीएलओ ने सरकार और भाजपा उम्मीदवार के प्रभाव में आकर यह काम किया है। हमारी शिकायत को डीसी ने ध्यान से सुना और वोट लिस्ट की जांच करवाने के बाद इसके लिए दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवई करने का भरोसा दिया। यह तो एक उदाहरण मात्र है उन्होंने कहा कि यह तो एक उदाहरण मात्र है, हम चाहते हैं की चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवार अपने-अपने वार्ड की मतदाता सूचियों की जांच करें और यदि कहीं कुछ गड़बड़ पाई जाती है तो उसकी शिकायत करें। हमने अपने जिलाध्यक्ष को भी इसे लेकर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों से संपर्क करने को कहा है।