पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। 42 साल के चंद्रनाथ कोलकाता से मध्यमनगर जा रहे थे, जहां वे किराए के घर में अकेले रहते थे। हमलावर ने उन्हें सीने में दो और एक पेट में गोली मारी। पूरी वारदात को टाइमलाइन से समझिए… प्रत्यक्षदर्शी ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, ‘जैसे ही चंद्रनाथ की गाड़ी मेरी गाड़ी को ओवरटेक करके आगे निकली, वह कुछ देर बाद अचानक बीच रास्ते में रुक गई। तभी बाइक पर सवार एक व्यक्ति आया और कार के बाईं तरफ से फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर प्रोफेशनल लग रहा था। गोली चलाने के तुरंत बाद भाग गया। हमला पूरी तरह प्री-प्लान्ड लग रहा था। गोलियां बेहद करीब से चलाई गईं। मुझे दो राउंड फायरिंग की आवाज सुनाई दी।’ एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने कहा- जब मैं कार के पास पहुंचा, तो आगे की सीट पर दो लोग थे और दोनों खून से लथपथ थे। पीछे की सीट पर बैठा एक व्यक्ति रो रहा था। बारिश की वजह से आमतौर पर व्यस्त रहने वाली सड़क सुनसान थी। हमने घायलों को अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया। इसके बाद पुलिस पहुंची। मैंने मौके से तीन खाली कारतूस बरामद करने में पुलिस की मदद की। यकीन करना मुश्किल है कि ऐसी घटना हो सकती है। सुवेंदु TMC में थे, तब से चंद्रनाथ उनके साथ थे चंद्रनाथ पहले एयरफोर्स में अफसर थे। VRS लेने के बाद कुछ समय कॉर्पोरेट सेक्टर में काम किया। इसके बाद राजनीति में आ गए। सुवेंदु जब तृणमूल कांग्रेस में थे, तब से चंद्रनाथ उनके लिए काम कर रहे थे। उन्हें सुवेंदु अधिकारी के बेहद करीबी लोगों में गिना जाता था। चंद्रनाथ ने भवानीपुर में सुवेंदु के चुनाव अभियान की जिम्मेदारी संभाली थी। भवानीपुर वही सीट है जहां से सुवेंदु ने ममजा बनर्जी को विधानसभा चुनाव में करीब 15 हजार वोटों से हराया है। रिजल्ट के 3 दिन बाद उनकी हत्या हो गई। चंद्रनाथ की मां भी सुवेंदु के साथ भाजपा में गई थीं सुवेंदु की तरह चंद्रनाथ का परिवार भी पहले TMC से जुड़ा था। उनकी मां हाशी रथ ने TMC शासन के दौरान पूर्व मेदिनीपुर में स्थानीय पंचायत निकाय में पद संभाला था, लेकिन 2020 में सुवेंदु अधिकारी के साथ भाजपा में शामिल हो गईं। ——————————– सुवेंदु के PA की हत्या से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या:10 राउंड फायरिंग, 2 गोलियां सीने के आर-पार, एक पेट में लगी पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना स्थित मध्यमग्राम में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने स्कॉर्पियो की बाईं तरफ से 6 से 10 राउंड फायरिंग की। चंद्रनाथ को 4 गोलियां लगीं। इनमें दो गोलियां सीने से आर-पार हो गईं। एक गोली पेट में लगी। ड्राइवर बुद्धदेब बेरा को भी गोली लगी। पूरी खबर पढ़ें…
सुवेंदु के पीए की स्कॉर्पियो को कार से रोका:अचानक बाइक सवार आया, गोलियां बरसा दीं; जानिए हमलावरों ने हत्या को कैसे अंजाम दिया
