सरकार ने उम्मीद पोर्टल पर रजिस्टर्ड न होने वाली वक्फ संपत्तियों को लेकर कोई ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है. वक्फ संपत्ति के प्रबंधकों को अब छह अगस्त तक का समय दिया है, जो संपत्तियां तय समय सीमा तक ‘उम्मीद पोर्टल’ पर दर्ज नहीं होंगी, उन्हें अवैध कब्जा मानते हुए सरकार में निहित करने की तैयारी शुरू हो गई है.
