रोहतक में बुधवार सुबह झज्जर बाईपास के पास मैदान में एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। युवक पर किसी तेजधार हथियार से हमला किया गया था। पेट से आंतड़ियां तक निकाली हुई थीं और गला भी काटा हुआ था। पास में एक शराब की बोतल पड़ी मिली। घटना की सूचना मिलते ही शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। देखने में युवक की उम्र 25 साल के करीब है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसकी हत्या किसने की। साथ ही आसपास के लोगों को बुलाकर युवक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
रोहतक में युवक की हत्या:पेट से आंतड़ियां निकालीं, गला भी काटा; खाली मैदान में मिली लाश
