हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से राहत मिल रही है। बारिश और ओले गिरने से प्रदेश में दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में दिन के तापमान में 5.9°C नीचे बना हुआ है। वहीं रात का तापमान सामान्य से 3.4°C कम रहा। रोहतक में यह सबसे कम 17.6°C दर्ज किया गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) और मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है। आज उत्तर और दक्षिण-पूर्वी हरियाणा के 11 जिलों में ‘येलो अलर्ट’ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल में गरज-चमक के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और छिटपुट बारिश होने की संभावना है। शेष जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रह सकता है। 10 मई को आएगा एक और पश्चिमी विक्षोभ चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन लाल खिचड़ ने बताया कि 7 मई से 10 मई तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बदलाव आने और उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने और रात्रि तापमान में गिरावट होने की संभावना है। परंतु 10 मई रात्रि से एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। जिसके आंशिक प्रभाव से फिर से मौसम में बदलाव आने की संभावना बन रही है। किसानों के लिए जारी की गई एडवाइजरी मौसम में बदलाव को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खास हिदायत दी है। गेहूं और जौ की कटाई व मड़ाई कर चुके किसान भूसे और अनाज को सुरक्षित स्थानों पर रखें, ताकि तेज हवा या बूंदाबांदी से नुकसान न हो। कपास की बिजाई करने वाले किसानों को सलाह दी गई है कि वे अगले 3-4 दिनों तक बिजाई रोक दे। सब्जी उत्पादक किसान सिंचाई रोक दे और पकी हुई फसलों की तुड़ाई जल्द कर ले। पशुओं को धूल भरी आंधी और बारिश से बचाने के लिए शेड के नीचे रखे। 7 मई के बाद शुष्क मौसम को देखते हुए ही फसलों में खाद या कीटनाशकों का छिड़काव करें। जानिए कैसा रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान…
हरियाणा के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट:लगातार तीसरे दिन भी गिरे ओले, दिन का तापमान 6°C तक लुढ़का, रातें हुईं सुहावनी
