पुलिसकर्मी समझ युवक के माथे पर गोली मारी:अंबाला में गो-तस्करों की अंधाधुंध फायरिंग, पुलिस की गाड़ी के शीशे टूटे; मंत्री विज बोले- बख्शेंगे नहीं

Spread the love

अंबाला में देर रात करीब 2 बजे गो-तस्करों ने एक युवक के माथे पर गोली मारकर हत्या कर दी। तस्करों को लगा कि पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी है और बाइक सवार युवक पुलिसकर्मी हैं। इसके चलते बाइक सवारों पर फायरिंग कर दी। बाइक पर युवक के पीछे बैठा दोस्त बच गया। अंबाला DSP रमेश कुमार ने बताया कि रात को जैसे ही हमे सूचना मिली कि कुछ तस्कर इलाके से गो तस्करी कर रहे हैं, तो पुलिस मौके पर पहुंची गई। इस दौरान गो तस्कर मौके से फरार होने में कायाब रहे। पुलिस ने तस्करों का पीछा किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर गोलिया चला दी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे दोनों युवकों को भी उन्होंने निशाना बना लिया। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… तस्करों को पकड़ने पहुंची थी पुलिस DSP रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि पंजोखरा थाना क्षेत्र के टुंडला के पास गो तस्कर जा रहे हैं। पुलिस उनको घेरने पहुंची तो दोनों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें पुलिस की गाड़ी के शीशे पर गोली गली। काम से लौटते समय हुआ हमला इसके बाद गरनाला निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी (25) अपने दोस्त नक्षत्र सिंह के साथ कैंटीन में काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। जब वे तोपखाना रोड पर टुंडला मोड़ के पास पहुंचे, तभी उन पर सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने फायरिंग कर दी। पिकअप में गो-तस्कर सवार थे, जिनका पुलिस पीछा कर रही थी। पुलिस समझकर कर दी फायरिंग रात के अंधेरे में हेलमेट पहने दोनों युवकों को देखकर तस्करों को लगा कि सामने पुलिस की नाकाबंदी है और दोनों युवक पुलिसकर्मी हैं। खुद को घिरता देख उन्होंने देसी कट्टे से बाइक सवारों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। एक गोली सीधे गुरप्रीत सिंह के माथे पर जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। पिकअप छोड़कर फरार हुए तस्कर वारदात के बाद तस्कर मौके से भागने लगे और थोड़ी दूरी पर अपनी पिकअप गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पिकअप में एक बैल और एक गाय लदी हुई थी। नक्षत्र सिंह इस हमले में बाल-बाल बच गया। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, आरोपियों की तलाश जारी पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मंत्री अनिल विज पहुंचे अस्पताल सुबह जब वारदात की सूचना कैबिनेट मंत्री अनिल विज को लगी तो वह अपने काफिले के साथ अस्पताल पहुंचे और अमृता के परिजनों को ढांढस बंधाया और गो तस्करों को जल्दी गिरफ्तार करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अंबाला के एसपी को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी प्रकार भी ऐसे गो तस्करों को बक्शा नहीं जाएगा।