पानीपत में पुलिस कंप्लेंट करने पर डॉक्टर को पीटा:घर से निकलते ही लाठियां बरसाईं, 2 दिन पहले भी की थी मारपीट

Spread the love

हरियाणा के पानीपत में 4-5 युवकों ने पुलिस शिकायत करने पर एक डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी। घर से निकलते ही आरोपियों ने डॉक्टर को घेर लिया। सड़क पर गिराकर जमकर लाठी- डंडे बरसाए। हमले में डॉक्टर के सिर और हाथ-पैरौं पर गंभीर चोट लगी है। आसपास के लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने डॉक्टर के साथ गुरुवार को भी मारपीट की थी। पुलिस में इसकी शिकायत देने पर फिर दोबारा मारपीट की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घायल के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सिलसिलेवार समझिए पूरा मामला… गली में बाइक खड़ी करने पर पीटा डॉक्टर प्रद्युत मजूमदार की पत्नी बीतिका रानी ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे एक मरीज दवा लेने आया था। उसने दुकान के बाहर गली में अपनी बाइक खड़ी कर दी। गली के ही माफिश, शाहरुख और शवीर बाइक हटाने को लेकर गाली-गलौज करने लगे। डॉक्टर को हथौड़े से पीटा बीतिका ने बताया कि जब हमने उन्हें समझाने की कोशिश की तो आरोपी हथौड़ा और लाठी-डंडा लेकर घर के बाहर आ गए। उन्होंने अचानक डॉक्टर पर हमला कर दिया। गली के अन्य लोगों के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद हमने पुलिस में इसकी शिकायत दी। दोबारा फिर लाठियों से पीटा बीतिका के अनुसार, पुलिस में शिकायत देने के बाद से ही आरोपी रंजिश रखने लगे। शनिवार सुबह डॉक्टर जब घर से बाहर निकले, आरोपियों ने अचानक फिर हमला कर दिया। लाठी- डंडों से हाथ-पैर पर कई बार किए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पत्नी के साथ भी की थी बदतमीजी गुरुवार को हुई घटना में आरोपियों ने डॉक्टर की पत्नी के साथ भी मारपीट की। बीतिका का कहना है कि उनके साथ छेड़छाड़ का भी प्रयास किया गया। हमले में उन्हें भी काफी चोट आई है। वहीं, प्रद्युत का अब घायल में इलाज चल रहा है। उनके सिर पर भी गंभीर चोट आई है। चौकी इंचार्ज बोले- आरोपियों पर कार्रवाई करेंगे पानीपत की 8 मरला चौकी के इंचार्ज ASI रविंद्र का कहना है कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। परिवार ने शिकायत दी है। पुराने झगड़े की एक वीडियो भी सामने आई थी, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।