गर्मियों का कूल इलाज! घर पर बनाएं ये खास गुलकंद शेक, कैफे वाली कोल्ड कॉफी भी इसके आगे फेल

Spread the love

Cooling Summer Energy Drink: चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों के बीच अगर कुछ ठंडा और हेल्दी मिल जाए, तो दिन बन जाता है. बाजार के कोल्ड ड्रिंक्स भले ही प्यास बुझा दें, लेकिन वे शरीर को वो जरूरी ठंडक नहीं दे पाते जिसकी जरूरत इस मौसम में होती है. ऐसे में ‘गुलकंद मिल्क’ एक ऐसा कमाल का देसी ड्रिंक है जो न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि शरीर को अंदर से ठंडा रखने का सबसे बेहतरीन तरीका है. गुलाब की पंखुड़ियों से बना यह शेक तन ही नहीं मन को भी तुरंत ताजगी से भर देता है और इसे घर पर बनाना भी बेहद आसान है. आइए जानते हैं इसे बनाने का सही तरीका क्या है.