फरीदाबाद में तेज स्पीड SUV ने मासूम को कुचला, मौत:मां की उंगली पकड़कर चल रहा था; पीछे से मारी टक्कर, आरोपी ड्राइवर सॉफ्टवेयर इंजीनियर

Spread the love

फरीदाबाद में एक तेज स्पीड़ एक्सयूवी कार ने 2 साल के बच्चे को मौत के टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। कच्चा खेड़ी रोड पर शाम के समय बच्चा प्रदीप अपनी मां की उंगली पकड़कर सड़क के किनारे चल रहा था। पीछे से आ रही एक्सयूवी कार के ड्राइवर ने अपना कंट्रोल खो दिया और बच्चे को कुचल दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी कार ड्राइवर नोएडा की एक कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर है और सेक्टर 87 का रहने वाला है। हादसे में गाड़ी का अगला पहिया प्रदीप के सिर के ऊपर चला गया। मां की उंगली पकड़ कर चल रहा था बच्चा खेड़ी पुल थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अमौलिक चौक के पास रहने वाली महिला लक्ष्मी ने बताया कि रविवार शाम को वह अपने बच्चे प्रदीप के साथ कच्चा खेड़ी रोड जा रही थी। उसका 2 साल का बेटा प्रदीप उसकी उंगली पकड़कर चल रहा था। तभी पीछे से आ रही एक्सयूवी कार ने उनको टक्कर मार दी। जिससे बच्चे की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने मां को अस्पताल पहुंचाया पुलिस ने बताया कि इस हादसे में बच्चे की मां भी घायल हो गई। जिसको आसपास के लोगों ने इलाज के लिए ग्रेटर फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है और अभी उसकी हालत सही बताई जा रही है। लोगों ने ड्राइवर को पकड़ा मौके पर मौजूद लोगों ने एक्सयूवी कार के ड्राइवर को मौके से ही पकड़ लिया और उसको पुलिस के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और जांच कर रही है।