हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नेशनल हाईवे 152-D पर हाई स्पीड कार की टक्कर लगने से महिला समेत दो वर्करों की मौत हो गई। पिहोवा के लाडवा फार्म के पास वर्कर्स हाईवे पर घास काटने का काम कर रहे थे। सेंट्रल वर्ज से जैसे ही वर्कर काम करके नीचे उतरे गंगहेड़ी की ओर से आई स्विफ्ट कार उनको जोरदार टक्कर मार दी। मरने वालों की पहचान सारसा गांव के अमित लाल (53) और जिला कैथल के सलीम मदूदपुर गांव की 44 वर्षीय सलीना के रूप में हुई। दोनों एक कंपनी में ठेकेदार के जरिए हाईवे पर घास काटने का काम करते थे। उनके साथ अन्य वर्कर भी काम पर लगे हुए थे। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवा दिए हैं। कार की टक्कर से पुल से नीचे गिरा अमित जानकारी के मुताबिक, अमित लाल हाईवे पर संकेत लगाकर ड्यूटी कर रहा था। तभी गंगहेड़ी की ओर से आई राजस्थान नंबर की कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमित लाल हाईवे से उछल कर पुल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर ने महिला को 100 मीटर तक घसीटा उधर, कार टक्कर लगने से बेकाबू हो गई और हाईवे पर काम कर रही वर्कर सलीना को टक्कर मारी। जिससे महिला कार के अगले हिस्से में फंस गई। आरोपी ड्राइवर भागने की कोशिश में सलीना को खींचते हुए 50-100 मीटर तक ले गया।
कुरुक्षेत्र कार एक्सीडेंट में महिला समेत 2 की मौत:ड्राइवर ने गाड़ी भगाते हुए 100 मीटर तक घसीटा; हाइवे पर घास काटकर नीचे उतरे रहे थे
