धंसती रही मिट्टी, टूटती रही उम्मीद…मारा गया हरिद्वार के बोरवेल में गिरा मजदूर, 10 घंटे रेस्क्यू कर भी नहीं बचा पाए

Spread the love

Haridwar News : हरिद्वार में बोरवेल के गड्ढे में गिरे मजदूर को बचाया नहीं जा सका है. 10 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे किसी तरह निकाला गया. तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सुबह से ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी थीं. मामला हरिद्वार के कांगड़ी गांव है. श्यामपुर क्षेत्र के कांगड़ी गांव में एक निर्माणाधीन मकान में बोरवेल की खुदाई के दौरान मिट्टी गिरने से मनोहर गड्ढे में दब गया था.