कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में गुहला-चीका रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे कुचले जाने से 17 साल के स्टूडेंट की मौके पर मौत हो गई। स्टूडेंट बाइक पर अपने पिता के साथ किसी काम से दूसरे गांव जा रहा था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान देवेंद्र निवासी मोहनपुर गांव के रूप में हुई। देवेंद्र ने हाल ही में 10वीं क्लास के एग्जाम दिए थे। एक्सीडेंट में उसके पिता सुरेंद्र सिंह को चोटें लगी हैं। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया। पिता के साथ जा रहा था दूसरे गांव पुलिस के मुताबिक, देवेंद्र अपनी पिता सुरेंद्र सिंह के साथ बाइक पर पास के गांव कलसा जा रहा था। इसी दौरान गांव मोहनपुर के पास ही मोड़ पर सामने से आई तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही देवेंद्र ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता को लगीं चोटें इस टक्कर के बाद उसका पिता बाइक समेत कच्ची सड़क पर गिर गया, जिससे उसकी जान बच गई। उधर, जांच अधिकारी SI हंसराज ने बताया कि कल शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में लिया है।
कुरुक्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने किशोर को कुचला, मौत:पहिए के नीचे आया, बाइक पर पिता के साथ जा रहा था; 10वीं के पेपर दिए थे
