रेवाड़ी जिले में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर आसलवास में बीटी कंपनी के पास शुक्रवार सुबह 3 वाहन आपस में टकरा गए। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे हाइवे पर एक तरफ जाम की स्थिति बन गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कसौला पुलिस ने हाइवे को वन वे कर ट्रैफिक को सुचारू करने के साथ आपस में टकराए वाहनों को रोड से हटाने का काम शुरू कर दिया। पीछे से आ रही कार भी टकराई जानकारी के अनुसार सुबह जयपुर से दिल्ली की तरफ जा रहा कैंटर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार कर दूसरी साइड ट्रक से टकरा गया। इसी दौरान पीछे से आकर एक कार भी ट्रक से टकरा गई। हादसे में कैंटर ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।
रेवाड़ी में हाइवे पर आपस में भिड़े 3 वाहन:ड्राइवर घायल, डिवााइडर पार कर कैंटर से टकराया ट्रक, कार भी भिड़ी
