Kedarnath Yatra 2026: ‘मत आना केदारनाथ…’, रोते हुए भक्त ने बनाई वीडियो, बेबस दिखा बच्चा और आंसुओं से भरी बीवी भी, श्रद्धालुओं को कौन मार रहा?

Spread the love

Kedarnath Yatra 2026: हिमालय की गोद में बसे बाबा केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल 2026 को खुलते ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. पहले ही दिन 38,000 भक्तों ने दर्शन कर रिकॉर्ड तोड़ा, लेकिन भारी भीड़ के बीच कुप्रबंधन और अव्यवस्था के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. श्रद्धालु सुरक्षाकर्मियों की सख्ती, धक्का-मुक्की और वीआईपी संस्कृति पर सवाल उठा रहे हैं. क्या प्रशासन की तैयारी केवल आंकड़ों तक सीमित है?