नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में कोबरा के दो जवान घायल

Spread the love

पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अभियान सह पुलिस प्रवक्ता माइकल राज एस ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि झारखंड पुलिस (चाईबासा पुलिस) और कोबरा बटालियन की टीम नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चला रही थी। अभियान के क्रम में सारंडा के जंगली- पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों की ओर से सुरक्षा बलों को लक्षित करके आईईडी ब्लास्ट किया गया, जिसकी चपेट में आने से कोबरा 209 बटालियन के 02 (दो) जवान जख्मी हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची लाया जा रहा है।