JJP का दावा- उसके पास पुलिस की 8 क्लिप:27 अप्रैल तक रोजाना नई फुटेज जारी होगी; अब तक 2 DGP संग कंट्रोवर्सी बढ़ा चुके दुष्यंत चौटाला

Spread the love

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और हिसार सीआईए के इंचार्ज पवन कुमार का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। JJP ने मंगलवार को CIA इंचार्ज का गन वाला वीडियो डालकर जजपा जिला प्रवक्ता रवि आहूजा के एनकाउंटर की प्लानिंग के आरोप लगाए। जजपा का कहना है कि उनके पास हिसार पुलिस के ऐसे ही 8 और क्लिप हैं। जजपा इन क्लिपिंग के जरिये हरियाणा पुलिस संग विवाद को 27 अप्रैल तक जारी रखने के मूड में है। 27 अप्रैल को हिसार में छात्र महापंचायत रखी गई है। जजपा नेताओं का दावा है कि एक क्लिप में उनके पास पुलिस के माफी मांगने का भी वीडियो भी मौजूद है। राजनीति के जानकारों का मानना है कि जजपा की टीम हरियाणा पुलिस से विवाद को हवा देकर सहानुभूति बटोरना चाहती है। इससे पहले भी दुष्यंत चौटाला हरियाणा पुलिस से सीधा भिड़ चुके हैं। पहले तत्कालीन डीजीपी ओपी सिंह के बुलेट पर दिए बयान पर दुष्यंत ने बयानबाजी कर मामले को हवा दी और अब डीजीपी अजय सिंघल पर उनका नंबर ब्लॉक करने के आरोप लगाए। करीब 5 महीने से हरियाणा पुलिस दुष्यंत चौटाला के टारगेट पर रही है। पहले जानिए दुष्यंत के 2 डीजीपी संग विवाद… कंट्रोवर्सी के बाद मिल रहा समर्थन
राजनीति के जानकारों का मानना है कि दुष्यंत चौटाला को हरियाणा पुलिस से कंट्रोवर्सी के बाद जनसमर्थन मिलता रहा है। ओपी सिंह से विवाद के बाद जींद रैली और अब छात्र पंचायत। अब ताजा सीआईए पुलिस के साथ विवाद से दुष्यंत चौटाला सहानुभूति के जरिये नेताओं और जनता की सहानुभूति बटोरना चाह रहे हैं। सीआईए इंचार्ज के विवाद के बाद कांग्रेस के ऐलनाबाद से विधायक भरत सिंह बैनीवाल, सिरसा से विधायक गोकुल सेतिया, डबवाली से आदित्य देवीलाल और भाजपा के मंत्री अनिल विज दुष्यंत चौटाला के समर्थन में बयान देते नजर आए और पुलिस की कार्रवाई को गलत बताया। ऐसे में दुष्यंत अब माहौल बनाकर जनता के बीच इस मुद्दे को ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।
GJU विवाद से लेकर काफिला रोकने तक क्या-क्या हुआ, जानिए… ———————————————- इस विवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें :- दुष्यंत चौटाला-पुलिस विवाद में नया VIDEO:विधानसभा चुनाव लड़ चुके JJP नेता बोले- मेरे घर पिस्टल लेकर घुसा CIA इंचार्ज, लगा एनकाउंटर करेगा दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा पुलिस से विवाद में महापंचायत बुलाई:बोले-DGP ने मेरा नंबर ब्लॉक किया; सरकार से डरेंगे नहीं, 27 को हिसार में दिखाएंगे ताकत दुष्यंत-CIA इंचार्ज विवाद में पुलिस ने CCTV जारी की:DSP बोले- पायलट रखने की मंजूरी नहीं, गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की दुष्यंत चौटाला बोले- DGP ने मेरा फोन नहीं उठाया:CIA इंचार्ज पर FIR नहीं हुई तो हाईकोर्ट जाऊंगा; GJU केस में सभी जजपा नेताओं को जमानत दुष्यंत चौटाला पुलिसकर्मी को पकड़ने दौड़े,VIDEO:बोले- वैपन ताना, कुचलने की कोशिश की; हिसार GJU विवाद में गिरफ्तारी देने जा रहे थे