विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

Spread the love

काेतवाल मनीष पाण्डेय ने मंगलवार बताया कि कांशीराम कालाेनी में रहने वाला राशिद अली (30) ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पाेषण करता था। उसके भाई आशिफ के मुताबिक, राशिद सोमवार की देर शाम लवकुश नगर तिराहा के पास अपने साथी रानू की गुमटी को हटवाने के लिए गया था। गुमटी हटाते समय पास में लगे विद्युत पोल में आ रहे करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डाॅक्टराें ने रिक्शा चालक काे मृत घाेषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव काे पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच में जुट गई।

——–