भिवानी में उधार दिए गए पैसे वापस मांगने पर लाठी-डंडों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें आरोपी डंडों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोपी ने उधार दिए पैसे वापास लौटाने की बजाय मछली पालन फार्म पर पहुंचकर पीड़ित के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने सोने की चेन और अंगूठी भी छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। भिवानी के गांव गोकुलपुरा निवासी सुरेश कुमार ने सिवानी पुलिस थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 2021 से गांव बखतावरपुरा में लीज पर जमील लेकर मछली पालन का कार्य कर रहा है। गांव का एक व्यक्ति उसके पास आता- जाता रहता था। 3 नवंबर 2025 को 20 हजार रुपए उधार लेकर गया और 2 दिन में पैसे लौटाने की बात कही थी। यह पेमेंट ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद करीब 15 दिन का समय निकल गया, लेकिन पैसे वापस नहीं दिए। बार-बार मांगने पर नहीं लौटाए रुपए बार-बार पैसे मांगने पर बहानेबाजी करने लगा। 8 अप्रैल को सुबह उक्त युवक के पिता को फोन करके रुपए मांगे तो आरोपी युवक के पिता ने बेटे से बोल देने की बात कही। इसके बाद आरोपी का फोन आया और कहा कि मछली पालन फार्म से बाहर आजा और पैसे ले जा। आरोपी के हाथ में एक लाठी थी। उसने आते ही सुरेश को गालियां देने लगा और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी की मां वहां आ गई, दोनों ने उसके साथ मारपीट की। उन्होंने सुरेश के गले से सोने की चेन और अंगूठी भी छीन ली। शोर-शराबा सुनकर गांव के लोग आए और बीच-बचाव कराया । वहीं, आरोपियों ने सुरेश को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
भिवानी में मछली फार्म संचालक को लाठी-डंडों से पीटा, VIDEO:उधार दिए रुपए वापस मांगने पर विवाद, सोने की चेन और अंगूठी छीनी
