पंचकूला काली माता मंदिर आए बच्चे पर ट्रक पलटा, मौत:चाचा बोले- दर्शन भी नहीं कर पाया, ड्राइवर की भी मौत; 700 कट्टे सीमेंट भरा था

Spread the love

पंचकूला में मंदिर दर्शन करने आए एक 4 वर्षीय बच्चे के ऊपर ट्रक पलट गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल ट्रक ड्राइवर ने भी दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार रात करीब 1 बजे परमाणु की ओर से ट्रक ड्राइवर सीमेंट लोड कर निकला था। कालका माता मंदिर के सामने पहुंचते ही ट्रक अचानक पलट गया। सीमेंट के कट्टे और ट्रक के पार्ट्स बच्चे के ऊपर गिर गए। आसपास के लोगों ने बच्चे और ड्राइवर को मलबे से निकालकर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। देखिए, हादसे के PHOTOS… अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा घटनाक्रम… परिवार के साथ खड़ा था राजवीर मृतक राजवीर के चाचा सिमरनजीत सिंह ने बताया कि हम दर्शन के लिए रात करीब 1 बजे यहां पहुंचे थे। मैं पार्किंग में बाइक खड़ी कर रहा था, वहीं भाभी हैंडवॉश करने आई थी। परिवार के अन्य लोग सड़क किनारे खड़े हुए थे, इसी दौरान अचानक से ट्रक आया और राजवीर के ऊपर गिर गया। एक्सीडेंट के बाद उसकी लाइट बंद हो गई, हमें ये भी नहीं पता चला कि ट्रक पलटा कैसे? ट्रक में 700 कट्टे लोड थे कालका थाना प्रभारी मनसाराम ने बताया कि ट्रक परमाणु की ओर से आ रहा था। इसमें करीब 700 कट्टे लोड थे। हादसे में ट्रक ड्राइवर और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे ही हालत देखकर परिवार एक अन्य सदस्य बेहोश हो गया, जिसे पंचकूला-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी ट्रक पलटने का कारण सामने नहीं आया है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।