महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में ट्रेन की चपेट में आने से एक जेबीटी टीचर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महेंद्रगढ़ जिला के गांव सरेली निवासी 43 वर्षीय महेश बोहरा नारनौल में प्राथमिक पाठशाला में जेबीटी टीचर था। जिसके चलते वह शहर में ही किराए का कमरा लेकर रहता था। बीते कल वह किसी काम से बहरोड़ रोड के नजदीक रेलवे लाइन पार कर रहा था। इस दौरान एक ट्रेन की चपेट में वह आ गया और घायल होकर गिर गया। इसकी सूचना लोगों ने जीआरपी चौकी नारनौल को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। कागजातों से हुई पहचान उसके पाास मिले कागजातों से उसकी पहचान कर परिजनों को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मृतक विवाहित था, मगर उसके कोई संतान नहीं हुई थी। वहीं जीआरपी ने नागरिक अस्पताल से मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
नारनौल में ट्रेन की चपेट में आया JBT टीचर, मौत:किराए के मकान में रहता था, रेलवे लाइन क्रोस करते समय हुआ हादसा
