रेवाड़ी में थ्रैशर मशीन से जिंदा कटा किसान:परिवार के साथ गेहूं निकाल रहा था; बेटा यूपी पुलिस में कार्यरत

Spread the love

रेवाड़ी जिले के गांव खुर्शीद नगर में शुक्रवार देर शाम एक हृदयविदारक हादसा हो गया। खेत में गेहूं निकालते समय 52 वर्षीय किसान को थ्रैशर मशीन ने खींच लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का बेटा उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत है।
जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के गांव खुर्शीद नगर में यशपाल ने शुक्रवार को गेहूं निकालने के लिए खेत में थ्रैशर मशीन बुलाई थी। देर शाम जब पूरा परिवार काम में जुटा था, तब यशपाल खुद मशीन पर चढ़कर गेहूं की फसल डाल रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका हाथ मशीन की चपेट में आ गया और थ्रैशर ने उन्हें तेजी से अंदर खींच लिया। मौके पर ही तोड़ा दम हादसा इतना अचानक और भयावह था कि जब तक वहां मौजूद लोग मशीन बंद करते, यशपाल का शरीर (कमर से ऊपर का हिस्सा) मशीन के अंदर जा चुका था। मौके पर मौजूद परिजनों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए, लेकिन तब तक किसान की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही कोसली थाना पुलिस टीम के साथ थाना प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।